फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Citizens gheraoed against undeclared power cut

अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ नगरवासियों ने किया घेराव

Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Citizens gheraoed against undeclared power cut
बलिया। अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं ने बुधवार को नगर के रामपुर स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान जनपद में बदहाल विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि भीषण गर्मी में पिछले दिनों से बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से बेपटरी हो चुकी है। जिससे लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। शहर सहित ग्रामीणांचलों में ओवरलोड, जर्जर तार, जर्जर खंभों का बहाना बनाकर आपूर्ति बाधित की जा रही है। इस समस्या का तत्काल निदान किया जाए। एक तरफ़ जहां पूरे प्रदेश में सरकार बेहतर आपूर्ति का दावा कर रही है। शहर में आपूर्ति मात्र 12 से 14 घंटे तक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आठ से नौ घंटे तक ही आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

शहर के टाउन दो व तीन की स्थिति तो बद से बदतर है। विद्युत आपूर्ति न होने के चलते लोग पानी के लिए तरस रहे है। तो गांव के लोग लो वोल्टेज की समस्या से जुझ रहे है। उपभोक्ताओ के शोषणको तत्काल प्रभाव से बंद किए जाए। भूमिगत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल लागू किया जाए। विगत दिनों हुए घेराव के दौरान ही तत्कालीन अधिशासी अभियंता से ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई थी। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मरों का क्षमता नहीं बढ़ाया गया। इस दौरान रानू पाठक ने चेताया कि यदि विद्युत आपूर्ति में तत्काल सुधार नहीं किया जाता है तो हम नगरवासियों के सहयोग से आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। इस दौरान विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता चंद्रेश उपाध्याय ने तत्काल प्रभाव से व्यवस्था में सुधार लाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर छात्रनेता मेराज आलम, देवेश तिवारी, विकास कुमार विक्की, लक्ष्मी पंडित, अंकित तिवारी, विवेक पांडेय, बबलू यादव, अवनीश पांडेय, आकाश जायसवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed