फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chittu Pandey put the jam on the square, shouting slogans

चित्तू पांडेय चौराहे पर लगाया जाम, नारेबाजी

Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
balia
balia Updated Sun, 21 Aug 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chittu Pandey put the jam on the square, shouting slogans
चित्तू पांडेय चौराहे पर जाम करते जापलिनगंज के निवासी। - फोटो : balia
लगातार अघोषित बिजली कटौती से आजिज आए नगरवासियों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। विभागीय लापरवाही के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने चित्तू पांडेय चौराहे पर रास्ता जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने लोगों को समझाबुझा कर जाम समाप्त कराया।नगर के जापलिनगंज मोहल्लेवासियों को गत कई दिनों से सही ढंग से बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंनें इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की। लेकिन शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे नाराज जापलीनगंज मोहल्ले के बाशिंदों ने रविवार की सुबह चित्तूपांडेय चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं।
विज्ञापन


आए दिन बिजली काटा जाना जारी है। इससे दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने का भी कोई असर नहीं हो रहा। आखिरकार लोगों को अपनी बात कहने के लिए जाम का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर, जाम लगने से बलिया-बैरिया मार्ग बाधित हो गया। घंटाभर तक चले जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। तेज धूप और पसीने से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


जबकि सूचना पर तत्काल सीओ सिटी केसी सिंह, चौकी प्रभारी आक्डेनगंज सत्येंद्र राय, प्रभारी  कोतवाल राजकुमार सिंह पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद मोहल्लेवासी जाम समाप्त करने को तैयार हुए। करीब एक घंटे बाद पहुंचे एसडीओ चितबड़ागांव  के आश्वासन पर मोहल्लेवासियों ने जाम समाप्त किया। जाम समाप्त होने के बाद यात्रियों ने राहत महसूस किया। हालांकि जाम समाप्त होने के बाद भी यातायात सामान्य होने में घंटों लग गए। जबकि लोग धूप और पसीने से तरबतर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed