फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   China has been fraudulent from the beginning

चीनी सीमा पर तैनात रहे बुजुर्ग पूर्व सैनिक की भुजाएं अब भी जंग को फडफड़ा रहीं

Thu, 18 Jun 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
China has been fraudulent from the beginning
बैरिया। लाठी कहां बा चीनी से अबही आपन सैनिक के बदला ले के आवत बानी..। चीन सीमा पर 20 सैनिकों के शहीद होने की सूचना पर शोभाछपरा निवासी सेवानिवृत्त फौजी बजरंगबली सिंह अपने दरवाजे चीन के खिलाफ बोलते नजर आए। परिजनों की मानें तो फिलहाल ये बहुत कम बोलते हैं अचानक जब जी में आता है बोलने लगते हैं। चीन सीमा पर 1960 में तैनात रहे शोभाछपरा निवासी बजरंगबली सिंह भले ही बुजुर्ग हो गए हैं, लेकिन चीन से लोहा लेने की हौसला आज भी इनके अंदर कूट-कूट कर भरा है। कुछ देर चुप रहने के बाद बजरंगबली सिंह ने कहा चीन हमेशा से ही धोखेबाज है, वह 1962 की लड़ाई में भी धोखेबाजी किया था। उस समय हमारे पास संसाधनों की कमी थी तब भी चीन धोखे से वार करता था। हालांकि उस समय भी हमारे फौजी भाई के सामने किसी चीनी फौजी के सामना करने की हिम्मत नहीं थी और आज भी चीन नहीं बदला है। अब तो हमारे युवा फौज उसे धूल चटा देंगे। कहा कि हमारे युवा फौज के सामने चीन सामना नहीं कर सकता। चीन के छल व चतुराई को समझना होगा तब हम उसे हरा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed