{"_id":"636541943f55d87d463aa157","slug":"chief-minister-will-stay-in-the-district-for-more-than-two-hours-ballia-news-vns6820284122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में दो घंटे से ज्यादा रहेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में दो घंटे से ज्यादा रहेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कुंवर सिंह पीजी कालेज में बने हेलीपैड का निरीक्षण करने जातीं ज?
- फोटो : BALLIA
शहर स्थित जननायक चंद्रशेकर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावारण के लिए मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को सुबह 11 बजे जनपद पहुंचेंगे और दो घंटे से ज्यादा रहेंगे। इस दौरान वह प्रतिमा अनावरण के साथ ही लगभग 75 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री गोरखपुर से राजकीय हेलीकाप्टर से सुबह 11 बजे कुंवर सिंह महाविद्यालय में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से जननायक चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद पुलिस परेड ग्राउंड में बने जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे। सब्जी निर्यात के लिए 10 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मिशन शक्ति के तहत 750 विधवा, घरेलू हिंसा पीड़ित महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए टूल किट का वितरण करेंगे। लगभग 75 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। इसके बाद आधे घंटे तक निरीक्षण भवन में रुकेंगे। इसके बाद हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएगें। सीएम के कार्यक्रम को लेकर चंद्रशेखर उद्यान को सजाने-संवारने और पुलिस र्पे ग्राउंड में मंच को अंतिम रूप देने का काम शुक्रवार को भी पूरे दनि चलता रहा। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस लाइन और चंद्रशेखर पार्क में हो रही तैयारियों की का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर के साथ अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें निर्देशित किया।
बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर की चर्चा
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के छह नवंबर को जिले में आगमन को लेकर सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक नगर के भृगु आश्रम स्थित निजी हाल परिसर में शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी जी जान से लग जाएं। यह जनपद के लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री देश में बलिया की अलग पहचान बनाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए आ रहे हैं।
जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। ऐसे में उनके प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उनके कार्यक्रम स्थल तक लाना होगा। बैठक में धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अनिल सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, संजीव कुमार, अमित दूबे, अभिषेक सोनी, दुर्गेश राय, अनुभव सिंह व राज सिंह आदि मौजूद रहे।