फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chhatraneta external politics are spending time

छात्रनेता बाहरी राजनीति में व्यतीत कर रहे समय

Sat, 27 Jun 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 27 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Chhatraneta external politics are spending time
कालेज के विकास से भटके छात्रनेताओं को पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने सीख दी है। शनिवार को क्षेत्र के बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादर आश्रम सिकंदरपुर में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आज के छात्रनेता बाहर की राजनीति में समय व्यतीत कर रहे हैं। कहा कि आज की छात्र राजनीति कुछ समझ में नहीं आ रही है। पहले के छात्रनेता कालेज के चहुंमुखी विकास पर ध्यान देते थे।
विज्ञापन


इससे पहले सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जेपी और चंद्रशेखर को याद करते हुए कहा कि ये हस्तियां तो बलिया में पैदा हुईं, जिसे पाकर आप लोग धन्य हैं। हम लोग उन्हें याद कर धन्य हो जाते हैं। इसके बाद प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए विस्तार से प्रकाश डाला। अंत में कालेज के परिसर में स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए चार लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक मो. रिजवी ने कहा कि क्षेत्र में यही एक महाविद्यालय है, जिसमें सुविधाओं का टोटा है। कहा कि जो राजनीति लोहिया, चंद्रशेखर, मुलायम, ओमप्रकाश सिंह ने की, वह आज के छात्रनेता नहीं कर रहे हैं। बल्कि वे अपने पथ से भटक गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न तीर्थ स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए ध्यान आकृष्ट कराया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम यादव, भोला सिंह, रामजी यादव, विधायक प्रतिनिधि डा. मदन राय, अमर नाथ यादव, रामबचन यादव, दिलीप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख हृदय नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्राचार्य टीएन सिंह और संचालन दिग्विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed