फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cheers echoed on the killing of Bakasur and Aghasur.

Ballia News: बकासुर और अघासुर के वध पर गूंजे जयकारे

Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Cheers echoed on the killing of Bakasur and Aghasur.
नगरा। क्षेत्र के नरही में चल रहे पंद्रह दिवसीय श्री लक्ष्मी नृसिंह ज्ञान महायज्ञ के दौरान वृंदावन से आए रासलीला कलाकारों ने बृहस्पतिवार की रात बकासुर और अघासुर वध का सजीव मंचन किया। लीला मंचन देखकर दर्शक भाव-विभोर हो उठे। जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के उद्घोष से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन


रासलीला मंचन में कलाकारों ने दिखाया कि कृष्ण द्वारा पूतना, तृणावर्त व वत्सासुर का वध किए जाने से चिंतित कंस बकासुर को कृष्ण को मारने के लिए भेजता है। बकासुर एक विकराल वगुले का रूप धारण कर गोकुल पहुंचता है। विकराल वगुले को देखकर कृष्ण उसे पहचान लेते हैं। उसके समीप आते समय बकासुर कृष्ण को निगल जाता है।
विज्ञापन

पेट में पहुंचकर कृष्ण जलन पैदा करते हैं जिससे परेशान होकर बकासुर कृष्ण को उगल देता है। चोंच से मारने का प्रयास करता है। कृष्ण उसकी चोंच को पकड़ कर गर्दन मरोड़कर उसका वध कर देते हैं। बकासुर के वध पर कंस कृष्ण को मारने के लिए मायावी राक्षस अघासुर को भेजता है। अघासुर विशालकाय अजगर का रूप बनाकर आता है। अपना मुंह खोलकर गुफा के समान बना लेता है। कृष्ण के साथी मुंह खोले अघासुर के पेट में घुस जाते है। कृष्ण को भी बुला लेते हैं। कृष्ण के पेट में जाते ही अघासुर मुंह बंद कर लेता है। सभी ग्वाल कृष्ण से बचाने की गुहार लगाते हुए मूर्छित हो जाते हैं। इसके बाद कृष्ण अपना शरीर इतना विशाल कर लेते हैं कि अघासुर का पेट फट जाता है। इस तरह कृष्ण अघासुर का वध कर सभी ग्वालों को बचा लेते हैं। डा. विजय नारायण सिंह, अर्जुन गोपालन, प्रदीप मिश्रा, राजेश सिंह, आदित्यनाराय, आनंद विजय, राहुल सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed