{"_id":"587e29644f1c1b700deff838","slug":"checking-ke-dauran-truck-se-70-hazar-baramad","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान ट्रक से 70 हजार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान ट्रक से 70 हजार बरामद
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 17 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया थाना क्षेत्र के चांद दियर चौक पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनावी उड़नदस्ते की टीम ने मंगलवार को 70 हजार रुपये बरामद किया। वाहनों की जांच के दौरान पकड़े गए रुपये का हिसाब न दे पाने पर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार रुपये जब्त कर ट्रेजरी में जमा करवा दिए गए।
मंगलवार को चुनावी उड़नदस्ता दल के मजिस्ट्रेट विजय शंकर राय व एसआई सुरेन्द्र नाथ सिंह ,रविन्द्र प्रताप यादव मय हमराहियों के साथ चांद दियर चौक पर वाहनों की चेकिंग करवा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक चालक से 70 हजार रुपये बरामद हुए, जो चुनाव आयोग के मानक से अधिक धनराशि थी। मौके पर सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे पहुंच कर चालक से पूछताछ कर सत्तर हजार रु पये की रसीद दी।
ट्रक चालक इलाहाबाद जिले के सराय इनायत थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी मोहम्मद सरफराज ने बताया कि वह नासिक से अदरक लादकर बिहार के मुजफ्फरपुर में बेचकर उसका पैसा लेकर वापस इलाहाबाद जा रहा था।