{"_id":"643ad5f54547d2db8d0e5396","slug":"cheating-attempt-in-the-name-of-passing-the-board-exam-ballia-news-c-20-1-155697-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बोर्ड परीक्षा में पास कराने के नाम पर ठगी की कोशिश
विज्ञापन
बैरिया। यूपी बोर्ड की परीक्षा में अच्छे नंबर दिलवाने अथवा उत्तीर्ण कराने के नाम पर छात्र-छात्राओं से फोन करके 2000 से 4000 रुपये मांगे जाने की कई घटनाएं पिछले दो दिनों में सामने आई हैं। अपने को बोर्ड ऑफिस का डाटा ऑपरेटर बताने वाला व्यक्ति बोर्ड परीक्षा में शामिल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कोई छात्र-छात्राओं को फोन कर रुपये भेजने को कहकर इस बात की गारंटी दे रहा है कि प्रथम श्रेणी में हर हाल में पास करा दूंगा। कई छात्रों से इसे लेकर कहासुनी और गालीगलौज भी हुई है।
सुघर छपरा निवासी पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा के छात्र मोहम्मद आदिल अंसारी ने इस वर्ष इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा में प्रतिभाग किया है। उसके मोबाइल नंबर पर फोन आया कि दो हजार रुपये फोन पे द्वारा भेजो। तुम्हें प्रथम श्रेणी में पास करा दूंगा।
इसी तरह, नारायणगढ़ इंटर कॉलेज की छात्रा आस्था सिंह इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में प्रतिभाग किया है। उसके फोन पर भी इसी नंबर से फोन आया कि दो हजार रुपये फोन पे करो। तुम्हें प्रथम श्रेणी में पास करा दिया जाएगा। उक्त फोन करने वाला व्यक्ति अपना नाम रूपेश कुमार बता रहा है। इस तरह के कई फोन कई छात्र-छात्राओं के पास आए हैं। उनसे ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जब इस बाबत एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि किसी पीड़ित ने इस तरह की शिकायत हमें नहीं की है। शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने उन छात्र-छात्राओं से जिनके पास इस तरह का फोन आए हैं उनसे आग्रह किया है कि अपने निकटतम थाने में इसकी सूचना जरूर दें।