{"_id":"8f6cb6ef8ed374e9944a3f6776125f48","slug":"charges-of-corruption-against-nagar-panchayat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
संवाददाता, अमर उजाला, बांसडीहरोड
Updated Tue, 30 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर पंचायत बांसडीह के सभासदों ने मंगलवार को डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया है कि नगर पंचायत में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है। जिस पर किसी प्रकार अंकुश किसी
के माध्यम से नहीं लगाया जा रहा है। सभासदों ने जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है।
सभासदों ने आरोप लगाया कि बिना बोर्ड की बैठक बुलाए और बिना प्रस्ताव के कार्य कराया जा रहा है।
नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपने चहेते व्यक्तियों के नाम स्थाई फर्जी नियुक्ति दिखाकर लाखों रुपये की क्षति पहुंचाई जा रही है। अपने चहेते व्यक्तियों के नाम से ठेके आवंटित कर स्वयं
विज्ञापन
निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विगत तीन माह पहले नगर पंचायत द्वारा चूना, ब्लीचिंग आदि की खरीदारी की गई। लेकिन अभी तक एक भी दिन छिड़काव नहीं किया गया है। सभासदों में ज्ञानचंद्र पासवान, रामदुलार तिवारी, दिलीप जी गुप्त, नजमा, परवीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन