फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chaos in the hospital, patients kept fighting among themselves from the prescription counter till the X-ray examination was done.

Ballia News: अस्पताल में अव्यवस्था पर्ची काउंटर से एक्स-रे जांच कराने तक आपस में भिड़ते रहे मरीज

Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Chaos in the hospital, patients kept fighting among themselves from the prescription counter till the X-ray examination was done.
जिला अस्पताल में मौसम के बदलाव होते ही मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। इससे हर तरफ अव्यवस्था का आलम हो गया है। पर्ची काउंटर से लगाय ओपीडी व जांच केंद्र तक लंबी लाइन से गुजरना पड़ रहा है। सुरक्षा में तैनात जवानों की लापरवाही के कारण पर्ची काउंटर व एक्स-रे जांच केंद्र पर ज्यादा भीड़ होने से कई बार मरीज आपस में भिड़ जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में साेमवार को 1623 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे, इसमें 40 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों वाले थे। वह मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से परेशान थे। अस्पताल में सिटी स्कैन जांच व अल्ट्रासाउंड जांच बंद होने से जांच कराने की आस में पहुंचे दूर दराज के मरीज निराश होकर लौट गए। कइयों ने सीएमएस से मिलकर शिकायत भी की। बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी कृष्णा कुमार मेडिको लीगल जांच कराने पहुंचे थे, काफी देर तक परेशान रहे। सुरक्षा में तैनात गार्ड ने पूछने पर बताया की रेडियोलाजिस्ट की तबीयत खराब होने के कारण आजमगढ़ या मऊ जांच कराने जाना पड़ेगा। जनाड़ी निवासी मनीष कुमार ने बताया की सड़क दुर्घटना में घायल एक रिश्तेदार को सिटी जांच कराने के लिए दो दिन से चक्कर काट रहा हूं। कर्मचारियों ने बताया की मशीन खराब है, एक माह बाद जांच होगी। वाहन में ज्यादा पैसा लगेगा, किसी से उधार मांग कर जांच करानी पड़ेगी। वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ने से पैथॉलाजी पर ब्लड जांच कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। एक काउंटर चलने के कारण घंटों इंतजार करने के बाद जांच को सैंपल दिया। एक्स-रे जांच कराने के लिए महिला व पुरुष की लंबी लाइन के कारण कई मरीज बिना जांच कराए निराश लौट गये।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed