फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   chandrashekhar vishvidyalaya k VC ne padbhar grahan kiya

चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति ग्रहण किया पदभार

Fri, 23 Dec 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 23 Dec 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
chandrashekhar vishvidyalaya k VC ne padbhar grahan kiya
रसड़ा स्थित देवस्थली विद्यापीठ में चंद्रशेखर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद स्कूल के लोगों के साथ नवनियुक्त कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह।
1942 से ही भारत के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में बलिया का नाम लिखा जाता है। राजनीति के साथ-साथ शिक्षा व साहित्य में बलिया के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। बलिया ने हजारी प्रसाद द्विवेदी जैसे साहित्यकार तो चन्द्रशेखर जी जैसा प्रधानमंत्री भी दिया है। चन्द्रशेखर जी बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाते थे। ये बातें जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के पहले कुलपति प्रो. योगेन्द्र सिंह ने बसंतपुर स्थित चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के दौरान कही।  
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय जिस व्यक्ति के नाम पर खुला है वह रिजल्ट देखता था। मेरा प्रयास है कि पूरे देश में इस विश्वविद्यालय की एक गरिमा स्थापित हो। बलिया की संस्कृति इस विश्वविद्यालय के माध्यम से फैले पूरे देश में फैले। यह विश्वविद्यालय चन्द्रशेखर के सपने को साकार करेगा तथा आधुनिकता के आयाम को पूरा करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने जनपद के बुद्धिजीवी व देश-विदेश के विभिन्न कोने में उच्च पद पर काम करने वाले लोगों से विश्वविद्यालय को बनाने में मदद मांगी। कहा कि उनका प्रयास है कि शासन ने अगर निर्देश दिया तो 2016-17 की परीक्षा इसी विश्वविद्यालय से होगी। इसके पूर्व काशी के पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रो. योगेंद्र को पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुल सचिव ओम प्रकाश, उपकुल सचिव समीप विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष काशीनाथ सिंह समेत जनपद के एवं महाविद्यालयों प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed