फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrabhanu Pandey's death anniversary was celebrated student leaders paid tribute

Ballia : चंद्रभानु पांडेय की पुण्यतिथि मनाई गई, छात्र नेताओं ने किया नमन

Thu, 05 Dec 2024 05:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 05 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

बलिया के टीडी कॉलेज पार्क में चंद्रभानु पांडेय की 33 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। छात्र नेताओं ने इस दौरान उन्हें नमन किया और कहा कि विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है जो चिंता का विषय है। कहा छात्र को संघर्षशील होना चाहिए। 
 

विज्ञापन
Chandrabhanu Pandey's death anniversary was celebrated student leaders paid tribute
चंद्रभानु पांडेय को नमन करते छात्र नेता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

श्रीमुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के पार्क में बृहस्पतिवार को चंद्रभानु पांडेय की 33वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित सर्वधर्म समभाव सभा में मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और विशिष्ट अतिथि फेफना विधायक संग्राम सिंह व वाराणसी मण्डल स्नातक क्षेत्र से एमएलसी आशुतोष सिन्हा रहे। शहीद छात्रनेता चंद्रभानु पाण्डेय की स्मृति में अतिथियों द्वारा टीडी कालेज परिसर में पौधरोपण किया गया। अतिथियों ने कदम्ब के पौधें लगाएं। इसके अलावा हिन्दू, मुस्लिम और सिक्ख धर्म के लोगों ने सुरों से श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि विद्यार्थी नेताओं में संघर्ष का माद्दा कम हो रहा है। चंद्रभानु की शहादत से छात्रों और छात्रनेताओं को सीख लेनी चाहिए। कहा कि चंद्रभानु पाण्डेय ने संघर्ष की राह दिखाई थी। विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि छात्रों के हित में शहीद चंद्रभानु पाण्डेय के आदर्शों पर चलकर ही छात्रसंघ की बहाली कराई जा सकती है। जब तक छात्रसंघ बहाल न हो, राजनीति में शुद्धता नहीं आ सकती। विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि युवा संघर्ष की राह पर चलने का संकल्प लें, तभी राजनीति का भला होगा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ की बहाली जरूरी है। युवा इसके लिए आंदोलन करें हम साथ देंगे। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू, सच्चिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक, राजीव  मोहन चौधरी, सुशांत राज भारत, संजय उपाध्याय, लक्षमण गुप्ता, वेद प्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मण यादव, रामाकृष्ण यादव, अरुण सिंह, जितेन्द्र सिंह, अरविंद राय, रामविचार यादव, बिजेंद्र राय, प्रेमप्रकाश सिंह पिंटू, मृत्युंजय राय, दिनेश प्रताप सिंह, जमाल आलम, दीपक सिंह, संतोष सिंह, रामप्रताप सिंह, अनूप सिंह, श्यामनारायण तिवारी, अशोक यादव, जयपाल यादव, करुनानिधि तिवारी, रजनीश यादव आदि थे। संचालन टीडी कालेज के छात्रसंघ महामंत्री अमित सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजक व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने अभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed