{"_id":"8d0291a074a6bb23e63483807df56523","slug":"center-against-away-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र दूर होने के विरोध में जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र दूर होने के विरोध में जाम
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने से शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानी रामनगीना चौधरी इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं और अभिभावकों ने जनुआंव ग्राम के पास बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। आधा घंटा बाद पहुंचे एएसपी ने नाराज छात्राओं को समझाकर जाम समाप्त कराया।
स्वतंत्रता सेनानी रामनगीना चौधरी इंटर कालेज बनकटा कला के इंटरमीडिएट की छात्राओं का परीक्षा केंद्र सरियाव देवकली बनाया गया है। परीक्षा केंद्र पर आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं केंद्र पर भी छात्राओं को बैठने की व्यवस्था नहीं है। इतना ही नहीं छात्राओं का आरोप है कि उनसे तीन हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। ऐसे में छात्राओं में भय बना हुआ है। नाराज छात्राओं का कहना था कि अगर तत्काल उनकी परेशानी पर विचार नहीं किया गया तो सभी छात्राएं परीक्षा का बहिष्कार करेंगी।
घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे एएसपी केसी गोस्वामी के समझाने-बुझाने पर करीब आधे घंटे बाद छात्राओं ने जाम समाप्त कर दिया। जाम स्थल पर शांति और सुरक्षा के मद्देनजर खेजुरी, सुखपुरा, पकड़ी थानों की पुलिस मौजूद रहीी। जाम करने वालों में हुस्नबानो खातून, कंचन पासवान, निवेदिता यादव, पूजा यादव, सपना खातून, अंकिता राय, शबाना खातून, प्रियंका सिंह, विनीता सिंह, रागिनी यादव आदि छात्राएं मौजूद रहीं।