फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Census 2027: People will enter their details through mobile app

जनगणना 2027: मोबाइल एप से अपना विवरण दर्ज करेंगे लोग

Tue, 17 Feb 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Census 2027: People will enter their details through mobile app
बलिया। जनगणना 2027 के क्रियान्वयन एवं संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि आठवीं जनगणना होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस के माध्यम से कराई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों को मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं अपना विवरण दर्ज करने की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए संबंधित एप डाउनलोड कर जानकारी भरनी होगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में सुपरवाइजर एवं इन्वेस्टिगेटर (गणनाकर्मी) की नियुक्ति की जाएगी और उन्हें मास्टर ट्रेनर द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिलाया जाए। प्रशिक्षण की शुरुआत सुपरवाइजर स्तर से पहले कराई जाएगी। इस कार्य में शिक्षक, लेखपाल तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे विभागों के कर्मचारियों को जनगणना कार्य में लगाया जाए, जिनसे नियमित शासकीय कार्य प्रभावित न हो। साथ ही आमजन को मोबाइल एप के उपयोग और डिजिटल प्रक्रिया की जानकारी देने पर भी जोर दिया जाएगा। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, एडीएम अनिल कुमार एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

----
समन्वय समिति में होंगे नौ सदस्य
जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति में कुल नौ सदस्य होंगे। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ की संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अन्य अधिकारी शामिल होंगे। जिलाधिकारी ने समिति के सदस्यों के नाम शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी एवं मुख्य राजस्व अधिकारी को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed