फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CCTV cameras to be started in schools

स्कूलों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Sat, 22 Jul 2017 10:53 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 22 Jul 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras to be started in schools
cctv
स्कूली छात्रों में ऑनलाइन पोर्न वीडियो देखने की लत को बढ़ती जा रही है। इसके चलते बच्चे मानसिक रुप से बीमार भी हो रहे हैं और बच्चों के उत्पीडन की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। इंटरनेट पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने के लिए सीबीएसई ने स्कूलों में जैमर लगाने के बावत निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


हालांकि जिले में अभी यह निर्देश नहीं आया है लिहाजा जैमर तो नहीं लग रहा लेकिन सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है।  स्कूलों में आए दिन बच्चों के उत्पीडन की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि जनपद में इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई है। लेकिन माना जाता है कि इसके लिए इंटरनेट के माध्यम से चाइल्ड पोर्नोग्राफी की लत है। बताया जाता है कि स्कूलों में बच्चों इसे देखने के कारण मानसिक रुप से बीमार भी हो रहे हैं। इसके चलते जहां स्कूल के शिक्षकों को परेशान होना पड़ता है वहीं अभिभावक भी बच्चों को लेकर काफी तंग रहते हैं।
विज्ञापन


कई बार यह देखने में आया है कि अभिभावकों की ओर से मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने के कारण विवाद भी होता है। हालांकि इस बावत जिले में कोई घटना सामने नहीं आई है और न ही पुलिस तक कोई मामला पहुंचा है। लेकिन सरकार ने सीबीएसई स्कूलों में जैमर लगाने के लिए निर्देश जारी करने को जरुर कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला विद्यालय निरीक्षक     की मानें तो स्कूलों में जैमर लगाने को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिला है। बताया कि स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे का निर्देश मिला है और इस बावत कार्रवाई भी की जा रही है। बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया गया है  और इसकी मॉनीटरिंग भी की जाा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed