{"_id":"5e31ca428ebc3ec6e91f9801","slug":"case-registered-for-kidnapping-of-teenagers-three-arrested-ballia-news-vns507785433","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरियों के अपहरण मामले में केस दर्ज, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरियों के अपहरण मामले में केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण प्रकरण को लेकर सिकंदरपुर थाने पहुंचे एसपी देवेंद्र नाथ।
- फोटो : BALLIA
सिकंदरपुर। नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में बुधवार की सुबह पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ सिकंदरपुर थाने पहुंचे। वहां पीडि़त लड़कियों के साथ परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच थाना पहुंचे एसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस ने पीडि़ता की मां की ओर से मिली तहरीर के आधार पर तीन के विरुद्घ नामजद मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सिकंदरपुर में एक समुदाय की दो लड़कियों को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसमें कस्बा निवासी दो अभिभावकों ने 26 जनवरी को चौकी सिकंदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी 15 व 14 वर्षीय बेटियों को दूसरे समुदाय के युवक बहला फुसलाकर ले गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी व दोनों नाबालिग लड़कियों को कानपुर रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। बुधवार को एसपी थाना पहुंचे और पीडि़त परिवार की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्घ अपहरण समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों को मेडिकल मुआयना के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
एसपी देवेंद्र नाथ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। मुकदमा दर्ज कर लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।