{"_id":"67719a15fcc1ba6b15083844","slug":"case-registered-against-sdm-for-preparing-fake-orders-ballia-news-c-190-1-bal1001-130016-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एसडीएम के फर्जी आदेश तैयार करने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एसडीएम के फर्जी आदेश तैयार करने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना पुलिस ने उप जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर से भूमि पैमाइश का आदेश पारित कर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने रविवार को बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र में जालसाज कभी अधिकारी बनकर तो जालसाजी कर दूसरे की जमीन दूसरे को बेच दे रहे हैं। छह से अधिक ऐसे मामले स्तानीय थाने में दर्ज हैं। ताजा मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के गांव उधव दवनी का है। उपजिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में पुलिस ने एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा की तहरीर पर जालसाजी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने का मुकदमा दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में एसडीएम ने बताया कि थाना क्षेत्र के उधव दवनी निवासी शिवशंकर यादव ने 21 मार्च को एसडीएम सदर को प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर पारित आदेश को देखने के बाद जानकारी हुई कि आदेश को फर्जी तरीके से बनाया गया है। मामले में एसडीएम ने पत्र देकर पुलिस को निर्देशित किया है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए। एसडीएम के पत्र पर पुलिस ने आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जा रही है।

कलान के रहीमादासपुर में रास्ता कच्चा होने के कारण लोगाें को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। संवा