{"_id":"6873ecf16fd7f5dcea01a4c0","slug":"case-on-six-including-pradhan-ballia-news-c-190-1-ana1001-143980-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रधान सहित छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रधान सहित छह पर केस
विज्ञापन
बैरिया। थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी भोला यादव ने घर में घुस कर मारपीट व छिनैती की शिकायत की थी। इस मामले कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने प्रधान सतेंद्र यादव सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
भोला यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि आठ जुलाई 2024 को ग्राम सभा के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की शिकायत डीएम से की थी। इससे नाराज होकर 20 जुलाई को प्रधान सत्येंद्र यादव, बिजेंद्र यादव, पवन यादव, शिवम यादव, बृजेश यादव, सूरज यादव लाठी लेकर घर में घुस गए और मेरी पिटाई कर दी।
बीच बचाव करने आई चाची दुर्गावती देवी को भी पीटा। उसके गले से मंगलसूत्र छीन लिया। चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने जान बचाई। थाने पर शिकायत करने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इस बाबत प्रधान सत्येंद्र यादव ने बताया कि आरोप गलत है। एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। संवाद