फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed for beating a sanitation worker and obstructing government work

Ballia News: सफाईकर्मी की पिटाई करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर केस

Mon, 27 Oct 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Case filed for beating a sanitation worker and obstructing government work
बलिया। नगर पंचायत रतसरकलां के अधिशासी अधिकारी मृदुल सिंह ने सफाई नायक और सफाई कर्मियों को अपशब्द कहने और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए वार्ड नं तीन के सुभाष वर्मा के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी मृदुल सिंह ने गड़वार पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 23 अक्तूबर को वार्ड नंबर तीन शिवपुरी के सभासद गिरिजा देवी ने जानकारी दी कि प्राथमिक विद्यालय सुहवां होते हुए रतसर-खेजुरी मार्ग पर सुभाष वर्मा ने गड्ढा कर दिया है। जिससे आने-जाने में बाधा पहुंच रही है। मना करने पर अपशब्द कहे। सफाई नायक अंबरीष कुमार व अवनीश रंजन श्रीवास्तव, सफाई कर्मी रमेश कन्नौजिया, सोनू रावत व अवधेश कन्नौजिया को मौके पर भेजा गया। कर्मचारी खोदे गए गड्ढा को भरने गए। सुभाष वर्मा ने कर्मचारियों को धमकी दी। इससे सरकारी कार्य में बाधा हुई। थाना प्रभारी राजेश बहादुर सिंह ने कहा कि तहरीर पर एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed