फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against woman and two brothers for abetting suicide

Ballia News: आत्महत्या के लिए उकसाने में महिला और दो भाइयों पर केस

Sun, 13 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against woman and two brothers for abetting suicide
सुखपुरा। थाना क्षेत्र के करनई में सात जुलाई को पिंटू राजभर (35) का शव अमरूद के बगीचा में पेड़ की डाली पर मिला था। पत्नी पिंकी देवी की शिकायत पर पुलिस ने गांव की एक महिला और उसके दो भाइयों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि इनके ही उकसाने पर पिंटू ने आत्महत्या की थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब पिंकी की शिकायत पर आत्महत्या के लिए उकसाने के बिंदु पर छानबीन कर रही है। बृहस्पतिवार को पिंकी देवी ने पति की हत्या कर शव पेड़ पर रखने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम-एसपी से मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। इस बीच पिंटू के मोबाइल से पुलिस विवरण जुटा रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने पिंकी की तहरीर पर महिला व उसके दो भाइयों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर महिला समेत तीन पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed