फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against the driver in the matter of death of a child who was hit by a tractor

Ballia News: ट्रैक्टर की चपेट में आए बालक की मौत के मामले में चालक पर केस

Thu, 13 Mar 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Case filed against the driver in the matter of death of a child who was hit by a tractor
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के जजियापुर (मैरिटार) स्थित ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल बालक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बालक के पिता ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन

मैरिटार निवासी वीरेंद्र राजभर ने तहरीर में आरोप लगाया कि उनका पूरा परिवार गांव के एक ईंट भट्ठे पर रहकर काम करता है। बीती 9 तारीख को ट्रैक्टर चालक अर्जुन राजभर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके पुत्र शिवम पर चढ़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि बालक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed