फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against seven named and five unidentified people for carrying out a deadly attack by entering the house.

Ballia News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने में सात नामजद व पांच अज्ञात पर मुकदमा

Fri, 14 Feb 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven named and five unidentified people for carrying out a deadly attack by entering the house.
बैरिया। थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बुधवार की देर शाम घर में घुसकर धारदार हथियार से मारपीट में दिव्यांग और एक युवती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में हुआ। बैरिया पुलिस ने मठिया के पुजारी दीपक दुबे की तहरीर पर सात नामजद व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक पन्नेलाल ने पुलिस टीम के साथ बृहस्पतिवार को दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


चांदपुर मठिया राम-लक्ष्मण-जानकी का मंदिर स्थापित है। उक्त मठिया की करीब 30 बीघे की जमीन मठिया के पुजारी के नाम से है।कहा जा रहा है कि कुछ जमीन पर पुजारी के पिता ने गोड़ बिरादरी के कुछ लोगों को बसा दिया। बसे हुए लोग ही पुजारी से विवाद रखते हैं। इसी क्रम में चांदपुर मठिया के पुजारी दीपक कुमार दुबे ने बैरिया थाना में तहरीर दी कि परिवार के साथ बुधवार की शाम मंदिर में आरती व पूजा कर रहा था।
विज्ञापन

तभी अचानक जान से मारने की नीयत से सुरेश गोड़, मंटू गोड़, सोनू गोड़, लक्ष्मण गोड़, पन्नालाल गोड़, सूरज गोड़, शिवजी गोड़ व पांच अज्ञात लोग धारदार हथियार भाला, गड़ासा के साथ गाली देते हुए घुस गए। उन्होंने व दिव्यांग भाई संजय दुबे पर हमला कर दिया। बचाने के लिए दीपक दुबे (25) व बहन नीतू दुबे (22) पहुंची तो उनपर भी हमला किया। बहन के साथ छेड़खानी की। गांव के लोगों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसएचओ रामायण सिंह ने बताया कि पुजारी दीपक कुमार दुबे के तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को सोनू गोड़, लक्ष्मण गोड़, सुरेश गोड़ व मंटू गोड़ समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed