फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against five for killing Kotdar

कोटेदार की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 22 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Case filed against five for killing Kotdar
जिला अस्पताल परिसर के बाहर मृत कोटेदार के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : BALLIA
सहतवार । थाना क्षेत्र के पचेव देवी मंदिर के समीप बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह निवासी कोटेदार लल्लन पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात एसपी डॉ विपिन ताडा व एएसपी संजय कुमार पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से तीन खोखे बरामद हुए। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। उधर पुलिस समरथपाह के प्रधान मुकेश चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र पांडेय ने तहरीर में उल्लेख किया है कि समरथपाह निवासी व कोटेदार लल्लन पांडेय बृहस्पतिवार को प्रधान मुकेश चौधरी के साथ अपने ससुराल सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गए थे। वहां से बाइक से समरथपाह पचेव देवी मार्ग होते हुए लौट रहे थे। रास्ते में हिमांशु राय के ट्यूबवेल के पास घात लगाकर बैठे सहतवार के बहुआरा निवासी संजय तिवारी, राजू तिवारी पुत्रगण स्व. सर्वजीत तिवारी, रोहित तिवारी पुत्र स्व. गणेश तिवारी के अलावा बांसडीहरोड के बिगही निवासी शेरा कुंवर पुत्र विक्रम कुंवर, धर्मेंद्र पांडेय पुत्र स्व. संतशरण निवासी समरथपाह थाना हल्दी ने इन लोगों को रोका और मेरे छोटे भाई लल्लन पांडेय के सिर व पेट में गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं, प्रधान अपनी जान बचा कर भाग गया। पुलिस की पूछताछ में ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी ने बताया कि गोली मारने वाले नीले रंग की बाइक से भाग गए। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

कोटेदार की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। समरथपाह के प्रधान से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।- एसपी डॉ विपिन ताडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed