फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Case filed against ex-principal in case of embezzlement in Inter college

Ballia News: इंटर काॅलेज में गबन के मामले में पूर्व प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज

Sat, 12 Aug 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Case filed against ex-principal in case of embezzlement in Inter college
बलिया। बैरिया थाना के रानीगंज स्थित श्री सुदिष्ट बाबा इंटर काॅलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने कूटरचित कागजात से स्कूल का लाखों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य अशोक पांडेय पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय के विभिन्न मदों में फर्जी एवं कूटरचित कागजात तैयार कर करीब 46 लाख से अधिक की धनराशि का फर्जी भुगतान अशोक पांडेय ने किया है। कहा कि उनकी ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों का परीक्षण के लिए नवम्बर 2022 को जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रफुल्ल श्रीवास्तव प्रधानाध्यापक राजकीय उमावि. बछईपुर और राकेश पांडेय प्रधानाध्यापक दुधैला को दिया। उन्हाेंने मई 2023 को साक्ष्यों का परीक्षण किया। इसके बाद पाया कि अशोक पांडेय ने शुल्क मद में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों से 2022-23 में लाखों रुपये अत्याधिक शुल्क लिया।
विज्ञापन

विज्ञान मद में दस लाख का विभागीय अधिनियमों के विपरीत कार्य में दोषी पाए गए। नियमों को ताक पर रख कर शिक्षकों की नियुक्ति, सामान की खरीद, परिसर के पेड़ों को बेचना सहित कई मदों में वित्तीय घालमेल कर फर्जी भुगतान किया गया है। आलोक सिंह ने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस बाबत बैरिया थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य की शिकायत पर पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed