{"_id":"688902d64bdd10d42f092511","slug":"carrying-pathologys-inverter-battery-in-ambulance-ballia-news-c-190-1-ana1001-145089-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: एंबुलेंस से पैथाेलाॅजी के इन्वर्टर-बैटरी ढो रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: एंबुलेंस से पैथाेलाॅजी के इन्वर्टर-बैटरी ढो रहे
विज्ञापन
बलिया। एंबुलेंस समय से न मिलने के कारण मरीज हायर सेंटर नहीं पहुंच पा रहे हैं और उनकी मौत हो जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ एंबुलेंस निजी पैथाेलाॅजी संचालन के कार्य में लगी है, इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
वीडियो खेजुरी सीएचसी का बताया जा रहा है। इसमें सीएचसी गेट के बगल में संचालित पैथाेलाॅजी के सामने एंबुलेंस रुकती है। उसमें कहीं से लाई गई इन्वर्टर व बैटरी को एंबुलेंसकर्मी उतारते हैं। बैटरी को दो युवक पैथाेलाॅजी में ले जाते हुए दिखाई देते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी एंबुलेंस से सोमवार को इन्वर्टर व बैटरी लेकर कहीं गए थे। बताया कि इस पैथोलाॅजी को जिलाधिकारी ने एक माह पूर्व बंद करवाने का आदेश थाने को दिया था। इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पांच दिन पूर्व सोनबरसा सीएचसी पर समय से एंबुलेंस न मिलने के कारण जेपी नगर निवासी एक विवाहिता की मौत का आरोप परिजनों ने लगाया था। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय से वाराणसी जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिलता है। इस कारण निजी एंबुलेंस से जाते हैं।
विज्ञापन
एंबुलेंस से निजी कार्य करने का मामला संज्ञान में नहीं है। एंबुलेंस संचालक से इस बाबत जानकारी लेकर जांच के बाद जिम्मेदार पर कार्रवाई होगी। - डॉ. संजीव वर्मन, सीएमओ।