फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cargo ship did not stop, people were disappointed

Ballia News: नहीं रुका मालवाहक जहाज, मायूस हुए लोग

Thu, 04 Apr 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Cargo ship did not stop, people were disappointed
जल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चालू किए गए जलयान का बुधवार को उजियार घाट पर स्थित जेट्टी पर नहीं रुकने से लोगों को निराशा हुई। मालवाहक जहाज उजियार गंगा तट से वाराणसी की तरफ निकल गया और लोग देखते रह गए। 11 नवंबर 2022 को उजियार घाट पर सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने जेट्टी का लोकार्पण किया था।
विज्ञापन

साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में टेली कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 7 जेट्टी का एक साथ लोकार्पण किया। कोलकाता से वाराणसी तक गंगा नदी में जल परिवहन शुरू करने के लिए जिले में मालवाहक जहाजों, वातानुकूलित क्रूज को ठहरने के लिए पहला जेट्टी सरयां उजियार गंगा तट पर स्थापित किया गया। लोगों को लगा कि जेट्टी स्थापित होने के बाद यहां पर क्रूज एवं मालवाहक जहाज रुकेंगे और उजियार घाट पर रौनक लौट आएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस जेट्टी पर एक भी क्रूज न रुका न मालवाहक जहाज। 13 जनवरी 2023 को वातानूकुलित गंगा विलास क्रूज को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर डिब्रूगढ़ के लिए रवाना किया, लेकिन गंगा विलास क्रूज बक्सर के रामरेखा घाट के पास रुका बुधवार को भी मालवाहक जहाज उजियार गंगा तट से वाराणसी की तरफ निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed