फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Car rider dies after colliding with tractor-trolley

Ballia News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकराने से कार सवार की मौत

Tue, 15 Jul 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Car rider dies after colliding with tractor-trolley
रसड़ा। बलिया मार्ग स्थित गैस एजेंसी गोदाम के समीप सड़ौली मोड़ पर रविवार की देर रात ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर कार सवार संग्राम सिंह की मौत हो गई। गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के गांव माईचवर निवासी स्व. मांधाता सिंह के 25 वर्षीय पुत्र संग्राम सिंह अपने ननिहाल रसड़ा के निकट चिंतामणिपुर में रहते थे। रविवार की रात कार से वह रसड़ा आ रहे थे। उसकी कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रसड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed