{"_id":"6a3ac438bf8edcb5760f1d87","slug":"candlelight-marches-held-in-nagra-and-haldi-ballia-news-c-190-1-bal1001-166968-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नगरा और हल्दी में निकला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नगरा और हल्दी में निकला कैंडल मार्च
विज्ञापन
बिहार के भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में हल्दी में कैंडिल मार्च निकालते युवा।संव
इंदरपुर/हल्दी। बिहार के भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के विरोध में सोमवार को नगरा और हल्दी क्षेत्र में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग उठाई। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रदर्शन किया तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर-14 ब्राह्मणपुरा में ब्राह्मण समाज के युवाओं के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय ब्राह्मणपुरा से कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए शिव मंदिर पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर दंड दिया जाना चाहिए। कैंडल मार्च का नेतृत्व अतुल पांडेय ने किया। इस दौरान हिमांशु, बिट्टू, अमन, शिवम, शैलेश, गोविंद, अनिकेत, मोहित और आकाश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, हल्दी ढाले पर आजाद भोला पांडेय के नेतृत्व में भी कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में शिवम चौबे, आदित्य तिवारी, उजाला, अनुराग दुबे, गोलू दुबे, जयप्रकाश, विनीत यादव, सत्यम चौबे, अमन समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।