फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Came from Mahakumbh, now can't find further train

Ballia News: महाकंुभ से आए, अब आगे के लिए ट्रेन नहीं मिल रही

Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Came from Mahakumbh, now can't find further train
बलिया। महाकुंभ हादसे के बाद स्थिति सामान्य होने लगी है लेकिन वहां से आने वालों के चेहरे पर एक भय साफ दिखता है। स्नान कर लौटे लोगों ने बताया कि 8 से 10 किमी तक पैदल चलना पड़ा। रेल व बस स्टेशन पर इधर-उधर भटकना पड़ा। बलिया रेलवे स्टेशन पर बिहार छपरा के काफी लोग फंस गए। उन्हें आगे की ट्रेन ही नहीं मिल रही।
विज्ञापन

बिहार छपरा के मदनपुर निवासी आनंदी सिंह ने बताया कि भीड़ में चलते स्नान करना चुनौती है। इसके बाद भी हम लोगों ने संगम तट पर डुबकी लगाई। उसके बाद बस ट्रेन पकड़ने की चिंता शुरू हुई। प्रयागराज से जो ट्रेन मिली बलिया में के बाद आगे नहीं गई। अब घर कैसे जाएं।
विज्ञापन

छपरा के ताजपुर फूलवरिया निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे के वक्त प्रयागराज में ही था। खबर लगते ही नैनी में ठहरे स्थान पर ही रुक गए। अगले दिन स्थिति को भांपते हुए नैनी में गंगा में स्नान किया। अब ट्रेन के लिए काफी दिक्कत हो रही। प्रयागराज से किसी तरह से वाराणसी पहुंचा। वहां से बलिया में आकर फंस गया हूं। यहां से छपरा के लिए ट्रेन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता देवी निवासी फुलवरिया ने बताया कि बड़े आयोजनों में थोड़ी दिक्कत होती है लेकिन महाकुंभ में स्नान कर हम धन्य हो गइनी। पुलिस वाले बाबू लोग मदद करत रहलहा। दाउदपुर निवासी कृष्णावती देवी ने बताया कि भीड़ में भूलइला के डर हमेशा रहल। संगम पर कई गो रास्ता रहल। हादसे के बाद भी उन्होंने संगम में स्नान की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed