फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   byelection in ballia

उपचुनाव में 56.16 फीसदी लोगों ने डाले वोट

Sat, 12 Jun 2021 08:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
byelection in ballia
बलिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खाली पड़े एक प्रधान, दो बीडीसी व 178 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए शनिवार को 56.16 फीसदी लोगों ने मतदान किए। 14 ब्लॉकों में हुई इस प्रक्रिया में मतदाताओं ने 129 बूथों पर वोट डाले। पूर्व में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने के कारण ये पद रिक्त हो गए थे। जबकि नगरा क्षेत्र के एक गांव में मतगणना के बाद प्रधान की मौत हो गई थी। इसके बाद वहां पुन: चुनाव कराया गया।
विज्ञापन

गड़वार: बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विकास खंड गड़वार के आठ गांवों में पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। इसके लिए शनिवार को 25 वार्डों के ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए गांवों में बने मतदान केंद्रों पर सकुशल चुनाव संपन्न हो गया। मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का लोग ही मतदान के लिए आते रहे। दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश ने भी मतदान को प्रभावित किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट राजीव यादव बताया कि शाम 6 बजे 63.1 प्रतिशत तक मतदान हुआ। प्रभारी निरीक्षक गड़वार, फेफना व सुखपुरा के थानाध्यक्ष चक्रमण कर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

पूर: पंदह के ग्राम पंचायत सहुलाई दस रिक्त सदस्य पद हेतु शनिवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सहुलाई ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय सहुलाई, एवं श्रीनाथ इंटर कालेज सहुलाई पर तथा गढ़मलपुर ग्राम पंचायत के लिए प्राथमिक विद्यालय एवं उच्चप्राथमिक विद्यालय गढ़मलपुर पर मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह के समय मतदान की गति काफी धीमी रही, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मतदाताओं की संख्या बढ़ती गई। अंत तक चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। पिछले ग्राम पंचायत चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में लोगों की कोई खास रुचि देखने को नहीं मिली। सुरक्षा एवं सकुशल मतदान के लिए प्रशासन के तरफ से व्यापक प्रबंध किए गए थे। क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर अशोक कुमार मिश्र एवं उपजिलाधिकारी अभय सिंह मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरहीं: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शेष बचे ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव में मतदान की रफ्तार बहुत सुस्त दिखी। विकास खंड सोहांव के नरहीं ग्राम पंचायत में वार्ड नंबर 14 सदस्य पद के मतदान के लिए 163 के सापेक्ष महज 65 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उपचुनाव व रिमझिम बरसात के साथ मानसून की दस्तक के कारण भी मतदान के प्रति आकर्षण कम दिखा। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
लालगंज: विकासखंड मुरलीछपरा के आठ ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कड़े सुरक्षा के बीच शनिवार को संपन्न हुआ। बारिश के चलते मतदाता धीरे-धीरे घरों से निकले। कही भीड़ नहीं दिखी फिर भी सभी जगहों पर चार बजे शाम तक लगभग 50 फीसदी से अधिक वोट पड़े। बता दे कि विकासखंड मुरली छपरा में 90 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीट खाली रह गई थी, जिसमे 82 सीटों पर एक-एक नामांकन किया गया था, जिससे उनका निर्विरोध चुनाव कर दिया गया था। शेष पांच पंचायतों के आठ सदस्य पद पर शनिवार को चुनाव हुआ, जिसमें न्याय पंचायत मुरारपट्टी के दलकी नंबर एक पर दो सीटों के लिए, ग्राम पंचायत हृदयपुर के तीन सीटों के लिए, मुरली छपरा न्याय पंचायत के रामपुर पंचायत में एक सीट के लिए व चांद दियर न्याय पंचायत के कोडहरा नौबरार के एक सीट, शिवपुर उर्फ कर्ण छपरा पंचायत के एक सीट पर चुनाव सम्पन्न हुआ। विकास खंड के एडीओ पंचायत अरविंद कुमार ने बताया कि बूंदाबादी के बावजूद 50 फीसदी से अधिक पड़े। दोकटी पुलिस बूथों पर चक्रमण करती रही।

बैरिया: बैरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत तालिबपुर, अधिसिझुआ एवं नौरंगा ग्राम पंचायत में पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव को लेकर मतदान शनिवार को सुबह निर्धारित समय से शुरू हो गया। मतदान करने आने वाले लोगों की संख्या बहुत ही धीमी रही। दोपहर बाद मतदान में तेजी आई और 2 बजे तक तीनों मतदान केंद्रों पर करीब 40 फीसदी वोट पड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed