फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Burnt effigies of Mayawati and Nasimuddin

मायावती आैर नसीमुद्दीन का पुुतला फूंका

Sun, 24 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 24 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Mayawati and Nasimuddin
मायावती का पुतला दहन करते - फोटो : balia
दयाशंकर सिंह के परिवार पर टिप्पणी कर विवादों में घिरीं बसपा सुप्रीमो के खिलाफ विरोध के स्वर थम नहीं रहे हैं। रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा और अन्य संगठनों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई तथा बसपा सुप्रीमो और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला दहन किया। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमालुद्दीन शेख ने कहा कि अगर नसीमुद्दीन पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगे।   बहेरी स्थित चंद्रशेखरनगर मोड़ पर पुतला फूंकने के दौरान उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर बसपा अपने नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी से बर्खास्त नहीं किया तो डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करूंगा। उन्होंने अपने समाज के लोगों ने अपील किया कि मां-बेटी और बहनों का सम्मान नहीं करने वाले नेताओं का बहिष्कार करें। इस मौके पर मायाशंकर  राय, संजीव, डंपू, मसूंर आलम, रियाजुद्दीन, अफताब खां, जमील खां, अमीर खां,  पप्पू पांडेय, आसीफ खां, अमित मिश्र, अभिराज राय, शिवांशु राय, अमित राय  आदि रहे।
विज्ञापन

नगरा संवाददाता के मुताबिक भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगरा बाजार में बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि पूरा जिला जातिवाद से ऊपर उठकर बेटी के सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए एकजुट हो चुका है। इस मौके पर एडवोकेट विवेक सिंह, बलवंत सिंह, राहुल सिंह, गोविंद मद्धेशिया, रजत शर्मा, नीशु  तिवारी आदि रहे। गड़वार संवाददाता के मुताबिक भाजपा के युवा नेता मन्नू सिंह के नेतृत्व में गड़वार थाना के पास स्थित चौराहे पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी और बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला फूंका।
विज्ञापन


   इस मौके पर मनीष कनौजिया,  दीलिप कुमार वर्मा, छोटू सिंह, अमित सिंह, बिमलेश सिंह, अनिल गुप्ता के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता रहे। विशुनपुरा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र केहिंयुवा कार्यकर्ताओं ने भी मालीपुर बाजार में बसपा सुप्रीमो और नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला फूंका।  इस मौके पर मदन सिंह, गोपाल सिंह, प्रेमचंद्र  गुप्ता, प्रमोद यादव, मिथिलेश गिरि, राम प्रभाव सिंह, गिरिश पटेल आदि रहे। सहतवार में भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में कुंवर सिंह स्नातकोत्तर  महाविद्यालय के छात्र नेता प्रफुल्ल सिंह के नेतृत्व में मायावती एवं नसीमुद्दीन सिद्दीकी का पुतला जलाया गया। इस मौके पर वंशू सिंह, अजीत मिश्रा, पिंटू सिंह, अक्षय वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed