फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bulldozer roared on the canal track for 4 hours, encroachment removed

Ballia News: नहर की पटरी पर 4 घंटे गरजा बुलडोजर, हटवाया अतिक्रमण

Sat, 19 Apr 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer roared on the canal track for 4 hours, encroachment removed
भीमपुरा। नहरों में सिल्ट की सफाई के दौरान पूरा भूजैनी चट्टी पर नहर की पटरियों पर गुमटी, खोमचे व दुकानदारों के अतिक्रमण के खिलाफ़ चार घंटे तक अभियान चलाया गया। शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज सिंह और पुलिस टीम की देखरेख में अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह दोहरीघाट पंप कैनाल से निकलीं शाखाओं की सिल्ट की सफाई हो रही है। बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत पुरा भुजैनी चट्टी की नहर की पटरी पर गुमटी-खोमचे वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। विभाग दो साल से नहर की पटरी से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दे रहा था। अतिक्रमण न हटाने पर विभाग ने 59 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

इसके बाद 22 व 28 मार्च 2025 को डुग्गी पीटकर मुनादी कराई गई और एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया गया। इसके बाद भी गुमटी-खोमचे सहित अन्य लोगों ने नहर की पटरी को अतिक्रमण मुक्त नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह भीमपुरा पुलिस के साथ पुरा भुजैनी चट्टी पर पहुंचे। पुनः लोगों से नहर पटरी से गुमटी हटाने का आग्रह किया।

कुछ लोगों ने गुमटी हटाना शुरू दिया तो कुछ दुकान बंद कर हट गए। बुलडोजर की कार्रवाई शुरू होते ही सभी लोग अपनी गुमटी-खोमचा हटाने लगे। यह कार्रवाई करीब चार घंटे तक चली। इस दौरान एसडीओ रत्नेश कुमार वर्मा, जेई प्रिंस कुमार सिंह, मुन्ना कन्नौजिया, जिलेदार जितेन्द्र सिंह, राकेश वरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed