{"_id":"5fdb8f3c8ebc3e3c833a7b37","slug":"bsp-state-president-bhim-rajbhar-has-targeted-other-parties","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने अन्य पर्टियों पर साधा निशाना, बोले-वोट लेने के बाद सभी ने राजभर समाज को किया दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने अन्य पर्टियों पर साधा निशाना, बोले-वोट लेने के बाद सभी ने राजभर समाज को किया दरकिनार
Thu, 17 Dec 2020 10:56 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
भीम राजभर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि राजभर समाज को जो सम्मान प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने दिया है, वह किसी भी पार्टी द्वारा आज तक नहीं दिया गया। सबसे पहले राजभर के बेटे को सांसद बनाने का काम बहुजन समाज पार्टी ने किया। भीम राजभर बलिया में गुरुवार को एक मैरिज हॉल में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के राजभर प्रेम को देखते हुए अन्य पार्टियों ने भी वोट की राजनीति के लिए राजभर समाज को अपने पक्ष में तो किया, लेकिन केवल वोट लेकर उन्हें दरकिनार कर दिया। उन्होंने अपने बिरादरी के एक बड़े नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि केवल अपने विकास के लिए राजभर जाति के नाम पर प्रदेश के राजभरों को ठगा गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आह्वान किया कि आने वाले दिनों में राजभर समाज अपने लोगों के साथ एकजुट रहते हुए बहुजन समाज पार्टी के साथ होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन
इस मौके पर संतोष कुमार, संजीव वर्मा, सतेंद्र राजभर, रणजीत भारती, शिवप्रकाश वर्मा, हीरामणि राम, विनोद यादव, सुग्रीव चौहान, श्रीनिवास राम, शनि कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हीरालाल कौशल और संचालन ओमप्रकाश भारती ने किया।