{"_id":"fccc1c1ca647fe1047c446539b9755f1","slug":"bsp-has-not-subsided-angry-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा बसपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 30 Jan 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा से विधायक रहे उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द होने को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं की नाराजगी थम नहीं रही है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं ने लोकायुक्त और राज्यपाल का पुतला फूंककर नाराजगी का इजहार किया। कुरेजी चट्टी पर इनके विरोध में जमकर नारेबाजी की।
उनका कहना था कि राजनैतिक द्वेष में एकपक्षीय कार्रवाई के तहत उनकी सदस्यता रद्द की गई है। बसपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे, इसके खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा।
बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी नेता सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि उमाशंकर सिंह की बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर अन्य पार्टियां बौखला गई हैं। साजिश के तहत इनकी विधानसभा की सदस्यता निरस्त कर दी गई है। कमलाकांत सिंह ने कहा कि पूरे देश में ऐसे अधिकांश विधायक और मंत्री हैं, जो प्रत्यक्ष रूप से न सही अप्रत्यक्ष रूप से ठेका आदि का काम कराते हैं।
विज्ञापन
आखिर लोकायुक्त की गाज उन पर क्यों नहीं गिरी? रमेशचंद्र पांडेय ने कहा कि इसके विरोध में पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि उमाशंकर सिंह ने विधायक न रहते हुए भी जिले में विकास का जो काम किए हैं, वह सराहनीय है। कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि उमाशंकर सिंह को उनका खोया सम्मान वापस दिलाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर विवेक सिंह, चंद्रबली राम, अवधेश, कमलेश सिंह, पंकज सिंह, अरविंद सिंह, दयाशंकर प्रधान, शंकर चौरसिया, दुर्गेश सिंह, रणधीर सिंह, अजीत यादव, दीपक सिंह, मनीष सिंह, अजोर आदि लोग रहे। संचालन विजय यादव ने किया।
उधर,नगरा में उमाशंकर सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने पर उनके समर्थकों ने सलेमपुर, बछईपुर, नगरा, गड़वार मोड़ पर लोकायुक्त और राज्यपाल का पुतला फूंका, द्वेषर्पूर्ण कार्रवाई करने का आरोप लगाया। सड़क पर समर्थकाें के उतरने से नगरा-गड़वार मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके चलते करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। सलेमपुर में जब्बार अहमद, कृष्ण कुमार सिंह, रामप्रकाश सिंह और बछईपुर में जितेंद्र सिंह, लल्लन साह, सुरेश, रामजीत और नगरा-गड़वार मोड़ पर अजय पांडेय, प्रधान संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।