फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BSP accepts resignation of former minister

बसपा ने स्वीकार किया पूर्व मंत्री का इस्तीफा

Sun, 20 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
BSP accepts resignation of former minister
बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर मदन राम ने रविवार को कहा कि पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का दल की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया है। दलीय कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में चौधरी को आमंत्रित नहीं करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी ने बसपा के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने चौधरी पर प्रहार करते हुए कहा कि यदि उनमें नैतिकता हो तो सबसे पहले अपने बेटे को जिला पंचायत सदस्य पद से त्यागपत्र दिलाकर उप चुनाव लड़ाएं। बसपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नए सिरे से रणनीति बना रही है। उधर, बसपा विधायक दल के उप नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि दुर्दिन में बसपा ने अंबिका चौधरी को शरण दी थी, लेकिन उन्होंने उसकी एवज में पार्टी को धोखा दिया है। कहा कि अगर अंबिका चौधरी बहुत बड़े कद्दावर नेता थे तो निर्दल उम्मीदवार के तौर अपने बेटे को चुनाव क्यों नहीं लड़ाया। कहा कि अगर बसपा ने टिकट नहीं दिया होता तो उनके बेटे की जमानत भी नहीं बचती।
विज्ञापन

सुखद होती है घर वापसी: अंबिका
बलिया। बसपा से हाल ही में त्याग पत्र देने वाले पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने रविवार को कहा है कि उन्होंने फिलहाल बसपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने भविष्य के कदम को लेकर अभी कोई फैसला नहीं किया है। समाजवादी पार्टी में घर वापसी के मुद्दे पर कहा कि घर वापसी हमेशा सुखद होती है, लेकिन वह उचित समय पर अपने समर्थकों से बातचीत करने के बाद अपने फैसले की जानकारी देंगे। बता दें कि शनिवार को पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी के पुत्र आनन्द चौधरी को सपा द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित था इसके बाद पूर्व मंत्री ने बसपा पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed