{"_id":"676dac1463f92d8b010dd122","slug":"bsa-stopped-salaries-of-all-the-staff-of-12-closed-schools-ballia-news-c-190-1-svns1007-129757-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बंद मिले 12 स्कूलों के सभी स्टॉफ का बीएसए ने रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बंद मिले 12 स्कूलों के सभी स्टॉफ का बीएसए ने रोका वेतन
विज्ञापन
बलिया। खंड शिक्षाधिकारियों के निरीक्षण में 12 परिषदीय विद्यालय बंद पाए गए। शिक्षकों का वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए बीएसए मनीष कुमार सिंह ने संबंधित स्कूलों के समस्त स्टाॅफ को तलब करने के साथ ही नोटिस जारी किया है।
बीईओ के निरीक्षण में बंद मिले स्कूलों में शिक्षा क्षेत्र चिलकहर का प्रावि बड़कापुरा, गड़वार का प्रावि परसिया खुर्द, दुबहर का प्रावि बजहां, मनियर का प्रावि धनौती व प्रावि दुरौंधा, मुरलीछपरा का प्रावि नरहरिपुर नई बस्ती, नवानगर का प्रावि बरहुचा, प्रावि भागरपूर्वा, कम्पोजिट विद्यालय जमुई, प्रावि मठिया लिलकर, प्रावि मिश्रवलिया व प्रावि सर्दिलपुर शामिल है। बीएसए ने बंद स्कूलों के समस्त स्टाफ का वेतन ’नो वर्क नो पे’ के आधार पर रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण के साथ समस्त स्टाफ को 30 दिसंबर को कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश जारी किया है।
वहीं, संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि संबंधितों की वेतन और मानदेय काटौती के संबंध में मानव संपदा के सर्विस बुक पर अनिवार्य रूप से अंकित करें। बीएसए ने सूची में शामिल ऐसे विद्यालय जो 02 या उससे अधिक बार अनधिकृत रूप से बंद पाए गए। उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए बीईओ से एक सप्ताह के भीतर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।