फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Brother - sister love shine on the festival market

भाई-बहन के प्यार के पर्व पर चमके बाजार

Fri, 28 Aug 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Fri, 28 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Brother - sister love shine on the festival market
पर्व को लेकर भाई-बहनों में उत्साह है। राखी के खरीददारों की चहल-पहल बढ़ जाने से नगर गुलजार हो गया है। वहीं मिठाई की दुकानें भी तरह-तरह के मिठाई से सज चुकी है। कई चाकलेट कंपनियों ने तो राखी स्पेशल चाकलेट गिफ्ट भी तैयार किया है।  विभिन्न प्रकार की फैंसी राखियों से बाजार भरे रहे जिनपर खरीदारों की भीड़ उमड़ी। गिफ्ट कार्नरों पर भी भारी भीड़ रही। आभूषण की दूकानों पर बहनें भाई को साथ ले जाकर मन पसंद की जेवरात खरीद रही हैं, गारमेंट्स की दूकानों पर के नए-नए कलेक्शन ने बहनों को खूब लुभाया। वहीं गुड्डा-गुड्डी की राखी इस बार छोटी बहनों को खूब भा रही है। राखी दूकानदार मिड्ढा निवासी परशुराम गुप्ता ने बताया कि  सजना की राखियां बाजारों में धूम मचा रही है। राखी कृष्णा नगर निवासी दूकानदार पिंटू की मानें तो इस बार युवतियों की पसंद एकदम सिंपल हैं। वे बड़ी राखियों की अपेक्षा छोटी तथा जड़ाऊ राखी को ज्यादा पसंद कर रही है। बाजार में संगम ब्रांड की राखी की कीमत जहां 10 से 150 रुपए तक की है। वहीं सजना ब्रांड की राखियों की कीमत 20 से 200 रुपए तक की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed