{"_id":"67fabe95644cc387940327fd","slug":"breaking-the-lock-of-the-temple-gold-nose-ring-cash-and-bells-were-stolen-ballia-news-c-190-1-bal1001-137559-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मंदिर का ताला तोड़कर सोने की नथिया, नकदी और घंटे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मंदिर का ताला तोड़कर सोने की नथिया, नकदी और घंटे चोरी
विज्ञापन
रसड़ा। अमहर पट्टी उत्तर गांव स्थित नव दुर्गा मंदिर का शुक्रवार की रात ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की। माता की मूर्ति से सोने की नथिया, दान पेटिका में रखे लगभग तीन हजार रुपये सहित पीतल के दो बड़े घंटे चुरा ले गए। मंदिर में चोरी की घटना पर श्रद्धालुओं ने आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
शनिवार की सुबह गांव के विजयानंद सिंह जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तो मां के गहने, दान पेटिका और घंटा गायब देख अवाक रह गए। शोर पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। तत्काल 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर मिश्रा प्रतिदिन की भांति मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद सायं को घर चले गए थे। रात्रि में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर सोने नथिया, दान पेटिका में रखा तीन हजार तथा दो पीतल का घंटा चुराकर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलेगी तो मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जाएगी।