फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boy dies after time is lost on faith healing following snakebite

Ballia News: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में गंवाया समय, बालक की मौत

Wed, 12 Aug 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Boy dies after time is lost on faith healing following snakebite
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के तिवारी बरहटा गांव में सोमवार की देर रात माता-पिता के साथ आंगन में सो रहे बालक की सर्पदंश से मौत हो गई। सर्पदंश के बाद बालक ने खुद परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन अस्पताल ले जाने के बजाय पहले बालक को झाड़-फूंक कराने के लिए सती मां स्थान लेकर पहुंचे। वहां उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। तिवारी बरहटा निवासी रुदल नट (10) गर्मी के कारण रात माता-पिता के साथ घर के आंगन में चटाई बिछाकर सोया था। मध्य रात्रि के आसपास अचानक सांप ने उसे डंस लिया। नींद खुलने पर मनी ने शोर मचाकर माता-पिता को इसकी जानकारी दी। परिजनों की नजर पड़ी तो एक सांप वहां से निकलकर भाग रहा था। रात का अंधेरा होने के कारण उसे पकड़ा नहीं सके। सर्पदंश की जानकारी होने के बाद परिजन बालक को झाड़-फूंक के लिए पास के सती मां स्थान लेकर पहुंचे। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed