फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Boulders on the road cause trouble; vehicles get stuck.

Ballia News: सड़क पर रखे बोल्डर बने मुसीबत, वाहन फंसे

Tue, 21 Jul 2026 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Boulders on the road cause trouble; vehicles get stuck.
पूर। रतसर–नगरा मार्ग पर पहराजपुर पुलिया से खेजुरी तक पूर राजवाहा की पटरी के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार की लापरवाही से सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बोल्डर मुख्य मार्ग पर ही बेतरतीब ढंग से रख दिए गए हैं। इससे आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को सड़क पर पड़े बोल्डरों के कारण करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जाम में मऊ जाने वाली और वाराणसी से आने वाली कई रोडवेज व निजी बसों समेत दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जबकि स्थानीय लोगों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण सड़क संकरी हो गई है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed