{"_id":"681115f6d714afe020044bd1","slug":"boring-also-started-in-tola-fakhru-rai-in-search-of-crude-oil-ballia-news-c-190-1-bal1001-138760-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कच्चे तेल की खोज में टोला फखरू राय में भी बोरिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कच्चे तेल की खोज में टोला फखरू राय में भी बोरिंग शुरू
विज्ञापन
बैरिया। अल्फा जिओ कंपनी जनपद में कई जगहों पर बोरिंग कर तेल की खोज करने में लगी हैं। कंपनी ने इंडियन ऑयल से हुए करार के बाद खोज शुरू की है। विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती जांच में कुछ स्थानों पर तेल मिलने के संकेत मिले हैं। वहां आगे खोदाई हो रही है। इसके क्रम में टोला फखरू राय में पूर्व सांसद स्व. तारकेश्वर पांडे के खेत में बोरिंग करके कच्चे तेल की खोज की जा रही है।
अल्फा जिओ कंपनी के सदस्यों ने बताया कि यहां 180 फीट बोरिंग करके उसमें से निकलने वाले खनिज, बालू व पानी को जांच के लिए मुंबई स्थित कंपनी के शोध केंद्र में भेजा जाएगा। वहां से जांच के बाद रिपोर्ट आने पर फिर अगले चरण की खोदाई की जाएगी। बलिया से मांझी के बीच डेढ़ दर्जन स्थानों पर बोरिंग करके नमूनों को जांच के लिए अल्फा जिओ के लैब में भेजा गया है। दो से ढाई माह में रिपोर्ट आएगी। यह खोदाई वहीं हो रही है, जहां शुरुआती दौर की जांच में तेल होने के संकेत मिले हैं। टोला फखरू राय व चांद दियर में बोरिंग करके तेल की खोज के लिए जिओ अल्फा कंपनी के टेक्नीशियन व कर्मचारी लगे हुए हैं। अल्फा जिओ विभाग के चीफ केमिस्ट व कार्यक्रम प्रभारी टी राजू ने बताया कि तेल की खोज की जा रही है। श्रीकांतपुर, हनुमानगंज, चांद दियर, फखरू टोला, हैबतपुर सहित आधा दर्जन स्थानों पर बोरिंग करके रिपोर्ट मुंबई मुख्यालय को भेजा गया है। इसमें हैबतपुर की सकारात्मक रिपोर्ट आई है। वहां 80 प्रतिशत से अधिक संभावना है कि वहां गंगा के किनारे के इलाके में खनिज तेल का प्रचुर भंडार हो सकता है। फिलहाल बोरिंग करके रिपोर्ट भेजने का कर्म जारी है। वाराणसी से मोतिहारी तक करीब 200 किलोमीटर के इलाकों में 2 हजार से अधिक स्थानों पर बोरिंग करके जांच के लिए भेजना है। इसके पहले हैबतपुर व मोतिहारी में तेल होने के संकेत मिल चुके हैं।