फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bolero hit five-year-old child, dies

बोलेरो के धक्के से मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Thu, 18 Mar 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Bolero hit five-year-old child, dies
गड़वार। गड़वार-फेफना मार्ग पर पानी टंकी के पास बृहस्पतिवार शाम बोलेरो ने पांच साल के बच्चे को टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पानी टंकी मौजा निवासी सनी (5) किसी कार्य के लिए गया था। लौटते समय वह सड़क पार कर रहा था इसी दौरान फेफना की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सनी को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुकेश सिंह के नेतृत्व में मुआवजे की मांग, घटनास्थल पर स्पीड ब्रेकर बनवाने और चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बीच सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर गड़वार व फेफना पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। मौके पर पहुंचे तहसीलदार गुलाब चंद्रा ने मृतक के परिजनों को एक सप्ताह के अंदर चार लाख रुपये मुआवजे दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन माने। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जाम लगाने वालों में मुख्य रूप से अजय शंकर यादव, मन्नू सिंह, भानु दुबे तमाम ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed