फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Bohni happened first, one filed form for the post of councilor

Ballia News: पहले हुई बोहनी, सभासद पद के लिए एक ने दाखिल किया पर्चा

Mon, 17 Apr 2023 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bohni happened first, one filed form for the post of councilor
बलिया। सदर मॉडल तहसील समेत जिले की छह तहसीलों में सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। पहले दिन जिले के 12 निकायों में सिर्फ सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन से एक सभासद पद के उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया। शेष निकायों में दावेदारों ने पर्चे की खरीद की।
विज्ञापन

मॉडल तहसील तीन निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 21 और सभासद के लिए 227 दावेदारों और उनके समर्थकों ने पर्चा खरीदा। नगर पालिका परिषद, बलिया के अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद के लिए 140 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीद की। इसके अलावा नगर पंचायत, रतसड़कलां में अध्यक्ष के लिए 06 और सभासद के लिए 44 तथा नगर पंचायत चितबड़ागांव में अध्यक्ष पद के लिए सात और सभासद के लिए 43 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। नामांकन का कार्य 24 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed