फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Blankets worth Rs 50 lakh will provide warmth to the poor and the helpless in the harsh winter

Ballia News: 50 लाख के कंबल से कड़ाके की ठंड में गरीबों व असहायों को मिलेगी गर्मी

Tue, 25 Nov 2025 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Blankets worth Rs 50 lakh will provide warmth to the poor and the helpless in the harsh winter
बलिया। ठंड का सीजन अब शुरू हो गई है। सुबह व शाम अधिक ठंड पड़ रही है। ऐसे में असहाय व गरीबों की ठंडक दूर करने की कवायद में प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। इसके लिए कंबल खरीदने की पहल प्रशासनिक स्तर से तेज हो गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी होने लगी है। प्रशासन ने 10 हजार कंबल खरीदने की योजना तैयार किया है। इसमें 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन की तरफ से टेंडर प्रक्रिया के टेंडर जैम पोर्टल पर मांगा गया है। इममें एक कंबल 500 रुपये की खरीद करना है। शर्त है कि कंबल हैंडलूम का होना चाहिए। इसमें गुणवत्ता का भी ध्यान दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर कंबलों की खरीदारी करने के बाद उसे मानक के हिसाब से तहसीलों पर दिया भेजा जाता है। एडीएम वित्त व राजस्व अनिल कुुमार ने बताया कि बढ़ते ठंड को देखते हुए कंबलों की खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है। ठंड शुरू होते ही गरीब व असहायों के बीच वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed