फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJYM took out Tricolor Yatra in Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव में भाजयुमो ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 07 Oct 2021 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
BJYM took out Tricolor Yatra in Amrit Mahotsav
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रेलवे स्टेशन परिसर से तिरंगा यात्रा निकालते भाजयुमो कार्यकर्ता। सं - फोटो : BALLIA
भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने बलिया रेलवे स्टेशन से तिरंगा यात्रा निकाली। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ ही आमलोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन

यात्रा शहर में विभिन्न स्थानों से घूमते हुए शहीद पार्क पर जाकर खत्म हुई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। इस मौके पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अभियान के संयोजक जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ प्रस्थान कर चुका है। इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस मौके पर अभिषेक सिंह, आशुतोष तिवारी, निखिल पांडेय, दीपक सिंह, अनुज श्रीवास्तव, आदित्यनाथ तिवारी, अमित सिंह, सुमित पांडेय, विशेष सिंह, रूपा सिंह, अभिषेक सोनी, संजीव कुमार उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रशांत श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

विधायक के नेतृत्व में की गई पदयात्रा
बैरिया। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को भाजपा और उसके अनुषांगिक संगठनों की ओर से अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कोटवां मोड़ से शहीद स्मारक बैरिया तक पदयात्रा की। शहीद स्मारक पहुंचकर फूलमाला चढ़ाकर राष्ट्रगान किया। विधायक सुरेंद्र सिंह, कुंवर पुरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज तिवारी आदि ने सरकार की उपलब्धियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, विजय बहादुर सिंह, हरिकंचन सिंह, चंद्रशेखर भारती, मदन भारती, अभय सिंह ने विचार रखे। बैरिया डांक बंगले पर मिष्ठान वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed