फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP workers celebrated NDA's victory, distributed sweets

Ballia News: एनडीए की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई

Fri, 14 Nov 2025 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
BJP workers celebrated NDA's victory, distributed sweets
बिहार के एनडीए गठबंधन की जीत पर नगर के टैगोर नगर में पटाखा छोड़कर खुशी का इजहार करते पूर्व मंत्
बलिया। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत पर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री और बिहार राज्य के दरभंगा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी उपेंद्र तिवारी को उनके आवास पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर आतिशबाजी की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, चिराग पासवान एवं जीतनराम मांझी को दिया। इस मौके पर कृष्ण कुमार पाठक, सभासद सुमित मिश्रा गोलू , राकेश चौबे भोला, सोना सिंह, रिंकल सिंह, सोनू सिंह, अमित तिवारी, पूर्व प्रधान सुधीर सिंह आदि रहे। हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बिहार में मिली जीत पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, जयप्रकाश साहू, संजीव कुमार डम्पू, अमिताभ उपाध्याय, सोनी तिवारी, आलोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदरपुर में बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को पूर्ण बहुमत मिलने की घोषणा होते ही शुक्रवार की शाम सिकंदरपुर में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। पूर्व विधायक संजय यादव भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बस स्टेशन चौराहे पर पहुंचे। ढोल-नगाड़े बजाते हुए पटाखे जलाए। मिठाइयों के वितरण के साथ जीत का जश्न मनाया। भीमपुरा में जोरदार जश्न मनाया गया। मंडल अध्यक्ष दिनेश राजभर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता थिरकते नजर आए। भाजपा नेता छठ्ठू राम ने भी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बिहार में मिली प्रचंड जीत पर खुशी जताई। इस मौके प रधर्ममदेव सिंह, राधेरमण, विपिन मिश्रा, रमेश यादव, रंभा तिवारी, लालिमा मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेल्थरारोड में उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिलीप सिंह के नेतृत्व में रेलवे चौराहे पर पटाखे फोड़े तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। मौके पर अरुण तिवारी, विश्राम सिंह, भुवाल सिंह, शशि प्रकाश, रमेश सिंह, अमन दुबे, बलबीर सिंह आदि रहे। घोघा में बांसडीह चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीपावली और होली एक साथ मनाई। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा, दिग्विजय सिंह छोटू, राजेंद्र सिंह, शिवम गुप्ता आदि मौजूद रहे। पूर में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र चौहान, ओमप्रकाश यादव, जवाहर सिंह, बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। खुशी मनाई।

बिहार के एनडीए गठबंधन की जीत पर नगर के टैगोर नगर में पटाखा छोड़कर खुशी का इजहार करते पूर्व मंत्

बिहार के एनडीए गठबंधन की जीत पर नगर के टैगोर नगर में पटाखा छोड़कर खुशी का इजहार करते पूर्व मंत्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed