फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP oppose the amendment bill of Nagar Nigam

नगर निगम संशोधन विधेयक का विरोध

Sat, 21 Mar 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Mar 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP oppose the amendment bill of Nagar Nigam
 सपा सरकार द्वारा नगर निगम संशोधन विधेयक 2015 लागू करने के विरोध में भाजपा सांसद भरत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां पर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी खेमपाल सिंह को सौंपा। ज्ञापन सौंपने से पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय से जुलूस निकालकर सूबे की सरकार विरोधी नारे लगाते हुए हुए नगर का भी भ्रमण किया।  
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन देने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बलिया लोकसभा सांसद भरत सिंह ने कहा कि उप्र सरकार द्वारा योजनाबद्ध तरीके से महापौरों के अधिकार में कटौती की जा रही है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। कहा कि राज्य सरकार की ओर से नगर निगम संशोधन विधेयक 2015 जो सदन में प्रस्तुत किया गया वह भारतीय संविधान के 74वें संशोधन के विपरीत है।
विज्ञापन

 
 कहा कि जिन महापौरों का चयन जनता द्वारा किया जाता है, उनको सत्ता का दुरुपयोग करके पद से हटाना लोकतंत्र का अपमान है। न्यायालय में सुनवाई का अवसर न देना न्यायपालिका का उल्लंघन है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने खिसकते जनाधार से परेशान होकर महापौरों के अधिकार में कटौती कर रही है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संशोधन विधेयक 2015 को हर हाल में समाप्त किया जाना चाहिए साथ ही जनता के  अधिकार को सुरक्षित रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इस मौके पर विनोद शंकर दूबे, नकुल चौबे, मनोज श्रीवास्तव, प्रमिला गुप्ता, अनूप चौबे, भगवान पाठक, संजय मिश्र, नगेंद्र पांडेय, अरुण सिंह बंटू, संध्या पांडेय, अखिलेश राय, संजय मिश्र, सुनीता श्रीवास्तव आदि लोग
उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed