फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP on the road, took out the tricolor yatra

सड़क पर उतरे भाजपाई, निकाली तिरंगा यात्रा

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
BJP on the road, took out the tricolor yatra
सुखपुरा/मनियर/सिकंदरपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही तिरंगा बाइक यात्रा रविवार को भी जारी रही। रविवार को सुखपुरा, मनियर, सिंकदरपुर आदि क्षेत्रों में बाइक यात्रा निकाली गई। इसमें सांसद सलेमपुर और बांसडीह विधायक भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

बेरुआरबारी मंडल की तिरंगा यात्रा सुखपुरा संत यतिनाथ मंदिर प्रांगण से शुरू हुई। शहीद स्मारक सुखपुरा पर सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा, बांसडीह विधायक केतकी सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह भोला आदि ने माल्यार्पण किया। इसके बाद तिरंगा यात्रा सुखपुरा चौराहा, बैसहां, कुम्हिया, सुल्तानपुर, कुर्थीयां, करम्बर, गांधीनगर, दुर्गीपुर, बेरुआरबारी, सेमरी, रामपुर, नारायणपुर स्थित शहीद विजेंद्र सिंह के प्रतिमा के पास पहुंची और माल्यार्पण किया। मैंरिटार चौराहे से होते हुए बेरुआरबारी ब्लॉक मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद समापन हुआ। मौके पर पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, बसन्त सिंह, समरेन्द्र सिंह, प्रमोद मिश्रा, सत्य प्रकाश, प्रमोद उपाध्याय, राजू दूबे आदि थे। मनियर आरएसएस व भाजपा की संयुक्त तिरंगा यात्रा गोपाल की देखरेख में निकाली रैली। नगर पंचायत मनियर के चांदुपाकड़ से रैली में विधायक केतकी सिंह भी शामिल हुईं। देवेंद्रनाथ त्रिपाठी, भृगुनाथ, एचएन पाल, राजेश सिह शामिल रहे। सिकंदरपुर में पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जायसवाल के नेतृत्व और सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक संजय यादव की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान से निकाली गई। बस स्टेशन चौराहा, नगरा मोड़, पुरानी पानी टंकी, बद्धा भिखपुरा, गन्धी मोहल्ला, सोनार पट्टी, बाजार मोड़ होते हुए इंदिरा मार्केट पहुंच सभा में तब्दील हो गई। रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि तिरंगा के प्रति प्यार और भाव जगा है। देश के प्रधानमंत्री का भी यही उद्देश्य है। हम युद्ध नहीं, बुद्ध को मानने वाले लोग हैं। देश विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भोला सिंह, अरविंद राय, विजय जायसवाल, उमाशंकर, बैजनाथ पांडेय, उपेंद्र पांडेय, सत्येंद्र राजभर थे। ग्राम सभा देवकली में प्रधान भोला राय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमितचंद गुप्ता, टाइगर तिवारी, भोला राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed