{"_id":"57d0265f4f1c1b3d3b3192bd","slug":"bjp-ne-foonka-azam-khan-ka-putla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाजनों ने आजम खां का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाजनों ने आजम खां का पुतला फूंका
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Wed, 07 Sep 2016 08:08 PM IST
विज्ञापन
टीडी कालेज चौराहे पर आजम खां का पुतला दहन करते भाजपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं काबीना मंत्री आजम खां के बयान से गुस्साए भाजपाजनों ने बुधवार को पद मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर आजम खां को बर्खास्त करने की मांग की। तत्पश्चात टीडी कालेज चौराहे पर आजम खां का पुतला दहन किया।
जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे ने कहा कि सूबे के काबीना मंत्री आजम खां ने संविधान निर्माता डा. अंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित और अपमानजनक तथा आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसमें बाबा साहब को भू माफिया जैसी संज्ञा से परिभाषित किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाबा साहब के लिए इस प्रकार की बयानबाजी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देती।
आजम खां के इस बयान से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहुत आहत हैं। इसकी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे नेता पर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। कलेक्ट्रेट से नारेबाजी करते हुए भाजपाजन टीडी कालेज चौराहा पहुंचे जहां आजम खां का पुतला दहन करने के बाद जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर विधायक उपेंद्र तिवारी, भगवान पाठक, अक्षयलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, आनंद स्वरूप शुक्ल, अनूप चौबे, जयप्रकाश साहू, अरविंद राय, लक्ष्मण सिंह, अरविंद गांधी, प्रदीप सिंह, टुनटुन उपाध्याय, चंद्रप्रकाश पाठक आदि मौजूद रहे।