फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   BJP MP Virendra Singh Mast said what will be prestige of Parliament if agricultural laws withdraws due to protest on road

यूपी: सड़क पर आंदोलन करके कृषि कानून वापस हो गए तो संसद की प्रतिष्ठा क्या रह जाएगी- भाजपा सासंद

Tue, 07 Sep 2021 07:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Sep 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Virendra Singh Mast said what will be prestige of Parliament if agricultural laws withdraws due to protest on road
भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त'। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और बलिया के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोमवार को किसान आंदोलन को राजनीतिक करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी। इन कानूनों को वापस लेने के लिए नहीं बनाया गया है। संसद में बना कानून अगर सड़क पर आंदोलन करके वापस हो जाएगा तो संसद की प्रतिष्ठा क्या रह जाएगी।

विज्ञापन


सांसद ने कहा कि किसानों और कृषि के हित में किसी भी तरह के सुझाव का सरकार स्वागत करेगी लेकिन किसानों की आड़ में विपक्ष अपने हित न साधे। किसान आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कई लोग चुनाव लड़ चुके हैं। राकेश टिकैत के साथ कई और ऐसे नेता हैं, जो भविष्य में भी चुनाव लड़ सकते हैं।
विज्ञापन


आंदोलन के पीछे खड़ी कांग्रेस, सपा, बसपा और रालोद के नेता भी अब सामने आ चुके हैं। यदि उनको आंदोलन चलाना है तो अपनी पार्टी के बैनर तले आंदोलन करें। अपना राजनीतिक दल होने के बावजूद विपक्ष किसानों की आड़ में आंदोलन क्यों कर रहा है। इससे भविष्य में होने वाले किसान आंदोलनों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन बातों से वह इस किसान आंदोलन को लेकर बेहद चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed